5 Dariya News

खेड़ा वतन पंजाब दीयां 2022 : बास्केटबाल की अंडर-21 प्रतियोगिता में लुधियाना ने दोनों खिताब जीते

लड़कियों के मुकाबले में लुधियाना ने संगरूर को, लड़कों में जालंधर को हराया

5 Dariya News

लुधियाना 20-Oct-2022

पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित 'खेड़ा वतन पंजाब दीयां 2022' के अंडर-21 लड़के/लड़कियों की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला लुधियाना ने लड़कियों के मैच में संगरूर को हरा कर जबकि लड़कों के मैच में जालंधर को हरा कर जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किए।

जिला खेल अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने बास्केटबॉल खेल के परिणामों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि लुधियाना ने अंडर-21 वर्ग की लड़कियों की खेल प्रतियोगिता में संगरूर को 36-21 के अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर कपूरथला ने पठानकोट को 37-10 के अंतर से हराया।

इसके अलावा लड़कों की खेल प्रतियोगिता में लुधियाना ने जालंधर को 58-38 के अंतर से हराया, जबकि तीसरे स्थान पर रही फरीदकोट की टीम ने 72-65 के फर्क से मानसा के खिलाफ जीत हासिल की।जिला खेल अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा 'खेड़ा वतन पंजाब दीयां 2022' शुरू करके एक बहुत ही सराहनीय पहल की गई है। 

उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से नशा करने वाली युवा पीढ़ी को एक नई उम्मीद मिल रही है।इस मौके पर पंजाब बास्केटबॉल अकादमी (पीबीए) के महासचिव तेजा सिंह धालीवाल, खेल विभाग के संजीव शर्मा, पीबीए उपाध्यक्ष विजय चोपड़ा, अंतरराष्ट्रीय कोच सलोनी, जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह, रविंदर सिंह गिल और नरेंद्र पाल भी मौजूद थे।