5 Dariya News

एक फ्रेम में 2 पंजाबी: शहनाज ने विक्की कौशल के साथ दिए पोज

5 Dariya News

मबुंई 20-Oct-2022

अभिनेत्री शहनाज गिल ने पंजाबी लड़के और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ एक फ्रेम साझा किया। इसकी जानकारी खुद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर दी है। दरअशल शहनाज ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वह विक्की को कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रही हैं। 

कैप्शन के लिए उन्होंने लिखा, "हुन बनी न गल.. 2 पंजाबी एक फ्रेम विच।"दोनों निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हो रहे थे, जिसमें कैटरीना कैफ, रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह और शिल्पा शेट्टी सहित बॉलीवुड के कई लोग शामिल थे। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की ने हाल ही में फिल्म 'सैम बहादुर' के लिए एक शेड्यूल पूरा किया है। 

'सैम बहादुर' भारत के सबसे महान युद्ध नायक और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी है। विक्की की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। 'सैम बहादुर' 2023 में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। वहीं शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई.. किसी की जान' में नजर आएंगी।