5 Dariya News

यूपी : तेज रफ्तार कार ने तीन स्कूली बच्चों को कुचला, हुई मौत

5 Dariya News

गोंडा 18-Oct-2022

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चौरी चौराहे के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना के वक्त बच्चे स्कूल जा रहे थे। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उस कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जो कथित तौर पर लखनऊ की ओर भागी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें बताया है कि कार काले रंग की थी और उस पर दिल्ली का पंजीकरण नंबर था। हमने रास्ते में अपने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।