5 Dariya News

दंपती कत्ल की गुत्थी सुलझी, कत्ल के तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े

5 दरिया न्यूज

भदौड़ 14-Oct-2012

गत दिनों भदौड़ में संगीता रानी व उसके पति मंगत राम (मंगा) के कत्ल का मामला भदौड़ पुलिस को काफी उलझाए हुए था परंतु आज पुलिस थाना भदौड़ के प्रभारी भुपिंद्र सिंह नें दोहरे कत्ल कांड के मुख्य आरोपी व दो अन्य साथीयों को ग्रिफतार कर दोहरे कत्ल कांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। ज्ञातव्य है कि दिनांक चार व पांच अक्तूबर के दरमियानी रात भदौड़ निवासी मंगत राम मंगा की पत्नी संगीता रानी का किसी ने कत्ल कर दिया था सुबह उसकी लाश अर्ध नगन अवस्था में बैड पर पड़ामिला था। हालात देखकर साफ पताचलता था कि महला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई है और फिर उसका गला घोटकर मार दिया गया है।

कत्ल हो चुके पति पर ही पुलिस ने दर्ज कर दिया था मामला

पुलिस प्रशासन की जल्दबाजी की दासतान भी भी कम नहीं भदौड़ पुलिस ने बिना ठोस जांच किए ही मृत्क संगीता के पति मंगत राम उर्फ मंगा पर ही कत्ल की संगीन धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर दिया । परंतु तीन चार दिन गुजरने के बाद संगीता के पति मंगत राम मंगा के कत्ल का मामला सामने आने से क्षेत्र में संनसनी फैल गई और भदौड़ पुलिस जिसने संगीता के कत्ल का मामला उसके पति मंगत पर दर्ज कर कत्ल केस पूर्ण सुलझाने का दावा करने वाली पुलिस की शवि एक बार फिर से शक्क के घेरे में आ गई जबकि थाना प्रभारी तर्क देते हैं कि मृत्क महला संगीता के परिजनों के ब्यानों और कत्ल के बाद से संगीता के पति मंगा की गैर-मौजूदगी ऐसी ही स्थिति बना रही थी। 

-खुलासा-

आज पुलिस थाना भदौड़ के प्रभारी भुपिंद्र सिंह ने प्रैस वार्ता में बताया कि भदौड़ क रमजीत काला जो मृत्क दंपति के घर के ऐन सामने ही रहता था और ये विभिंन्र नशे बेचने के कारोबार में संमिलित था और संगीता के कत्ल सबंधी पुलिस कई प्रकार के ऐगल से जांच में जुटी थी कई मोबायल आदि की काल डिटेल निकलवाई गई और कई और बातें सामने आई जिससे शक्क की सूई करमजीत सिंह उर्फ काला पर घीमने लगी गहरी जांच के दौरान बात सामने आई कि करमजीत सिंह उर्फ काला ने अपने दो अन्स साथी प्रमोद कुमार व बलविंद्र सिंह जो बरनाला के रहने वाले हैं के साथ मिलकर मंगत राम मंगा व उसकी पतनी का कत्ल कर दिया है। उन्होंने कत्ल की योजना के बारे में जानकारी देते बताया कि उपरोक्त कातिलों ने पहले तो मंगत राम मंगा क ो फोन करके शैहणा बुलाया और तीनों ने बर्फ तोडऩे वाले सूए से मंगा के शरीर पर कई बार मारकर मारने की कोशिश की और जल्दबाजी में वे मंगा को अधमरा करके नहर में फेंक कर मंगा का ही मोटरसाईकिल लेकर मंगा के घर गए और संगीता को लिशवास में लेकर दरवाजा खुलवाया उसके बाद उपरोक्त कातिलों नें संगीता से जबरदस्ति करने की कोशिश की और संगीता का गला घोंट कर मौतल के घाट उतार दिया। घर में सामान की फरोला फराली कर कुछ नक्दी लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना नथाना जिला बठिंडा के एरिए के राजबाहा में मिली लाश की तस्बीरों की शिनाखत करने पर शव मंगत राम का होने का ही सबूत मिले इसके आगे बताते हुए बताया कि उपरोक्त कातिलों नें करमजीत काला के जीजे से मिलकर जिला अंबाला के गांव शाह-माजरा के एक साधू देस राज का कत्ल करना भी मान चुके हैं जिस प्रति अंबाला पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।