5 Dariya News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्ना दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का किया लोकार्पण

चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

5 Dariya News

चंडीगढ़ 13-Oct-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल के ऊना से दिल्ली तक भारत की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उना से लोकार्पण किया।ट्रेन के चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश,  केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चंडीगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा हजारों की संख्या में सिख समुदाय व हिमाचल वासियों ने स्वागत किया। 

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे,मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए ट्रेन स्वागत किया ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस इलाके के लोगों को बड़ी सौगात अर्पित की है।जहाँ  हिमाचल के ऊना से  केवल 5 घंटे में दिल्ली पहुंच सकेंगे वहीं इस ट्रेन से सिखों के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल आनंदपुर साहिब की कनेक्टिविटी भी  दिल्ली से हो जाएगी ।चंडीगढ़ के लोगों को शताब्दी  के अलावा वंदे भारत ट्रेन से भी फायदा होगा । चंडीगढ़ से 3 घंटे से भी कम समय में दिल्ली पहुंचा जा सकेगा जिसका सभी वर्गों को फायदा होगा खासतौर से अधिकारी वर्ग , व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य सभी वर्गों से सम्बंधित  लोगों  के सफर के समय में बचत होगी ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण के अलावा हिमाचल के सहप्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर सरबजीत कौर, महामंत्री चंद्रशेखर , रामवीर भट्टी , वरिष्ठ उपमहापौर दिलीप शर्मा, उपमहापौर अनूप गुप्ता सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों,  जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रेल में अंबाले तक का सफर किया। इनके अलावा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सोमप्रकाश,  केंद्रीय रेल राज्य मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ,कई मंत्रियों  व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं  ने भी रेल का सफर किया।