5 Dariya News

जयराम ठाकुर ने मुरारी बापू जी से आशीर्वाद लिया और राम कथा सुनी

5 Dariya News

मनाली 11-Oct-2022

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम  ठाकुर ने आज मनाली में मुरारी बापू जी से आशीर्वाद लिया और राम कथा सुनी। उन्होंने  कहा कि मुरारी बापू जी ने   राम कथा को जन- जन तक पहुंचाने का पुण्य कार्य किया है। इसके।लिए उन्होंने बापू के लिए  सहृदय कृतज्ञता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि श्रीराम न केवल भारत के आदर्श हैं बल्कि हमारी संस्कृति का आधार हैं।

और राम कथा तथा राम महिमा के माध्यम सेभारत की प्रेम और सौहार्द की संस्कृति पूर्ण विश्व में अपना बिस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे हिन्दू आध्यात्मिक नेता एवं अंतर्राष्ट्रीय संत आदरणीय मोरारी बापू जी का आशीष प्राप्त करना एक सौभाग्य है। बापू जी के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन से हिमाचल सहित संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हुआ है।उन्होंने राम कथा श्रवण का भी रसपान किया।

शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मन्त्री गोविन्द ठाकुर ने।कहा कि मुरारी बापू  राम सन्देश को समाज के उपेक्षित,शोषित और हाशिए पर खड़े लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिये  सराहनीय कार्य कर रहें है।मुरारी बापू ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति को विशेष आनन्द का अवसर कहकर व्यासपीठ द्वारा राजपीठ के मिलन का अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे पुण्य आयोजन में जब भी समय मिले भाग लेना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी की कार्यसिद्धि एवं मंगल के लिये प्रार्थना की एवं आशीर्वाद दिया।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने देवभूमि हिमाचल की बेटी एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत जी के विशेष निमंत्रण पर मनाली स्थित आवास पर उनसे तथा परिवारजनों से भेंट की तथा जलपान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटी कंगना अपने संस्कार और संस्कृति को काफी तव्वजो देती हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने कंगना के आवास पर परिवारजनों से मिले स्नेह के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस।अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी उपस्थित रहीं।