5 Dariya News

अनंतनाग मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

5 Dariya News

अनंतनाग 10-Oct-2022

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जिले के तंगपावा इलाके में फिलहाल एक अभियान जारी है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद, पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने रविवार रात इलाके की घेराबंदी कर दी थी।