राही स्कीम के तहत ई-ऑटो पर अब मिलेगी 1.25 लाख रूपऐ की कैश सब्सिडी
जीरो डाऊन पेमेंट पर पुराना डीज़ल ऑटो देकर ले सकेगें नया ई-ऑटो
5 Dariya News
अमृतसर 08-Oct-2022
शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने तथा प्रदूषण को कम करने के लिए पुराने डीज़ल ऑटो को ई-ऑटो से बदलने वाले अमृतसर स्मार्ट सिटी के “राही” (रीज्युविनेशन ऑफ ऑटो-रिक्शा इन अमृतसर थ्रू होलीस्टिक इंटरवेशंन) प्रोजेक्ट के तहत अब 75 हजार रूपयों की जगह 1.25 लाख रूपयों की कैश सब्सिडी मिलेगी।
ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में पुराने डीज़ल ऑटो को ई-ऑटो से बदलने के लिए सरकार द्वारा राही स्कीम की शुरूआत की गई थी । जिसके तहत ऑटो रिक्शा ड्राईवरों को पहले 75 हजार रूपयों की कैश सब्सिडी और आसान दरों पर लोन दिया जा रहा था ।
इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए अमृतसर स्मार्ट सिटी के सीईओ तथा नगर निगम कमीश्नर कुमार सौरभ राज ने बताया कि ऑटो रिक्शा युनियनों व ड्राईवरों से बात करने पर यह पता चला था कि पहले ऑटो रिक्शा ड्राईवरों को ई-ऑटो लेने के लिए लगभग 50 हजार रूपयों की डाऊन पेमेंट करनी होती थी, लेकिन उनकी आर्थिक हालत एैसी नही थी कि वह डाऊन पेमेंट कर सकें।
इसके अलावा ऑटो ड्राईवरों द्वारा सब्सिडी बढ़ाने की भी मांग की गई थी। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा अब सब्सिडी को बढ़ाया गया है तथा इसे अपफ्रंट मोड पर दिया जाएगा । जिससे की ऑटो रिक्शा ड्राईवरों पर पड़ने वाले बोझ को कम किया जा सके । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा राही स्कीम के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा और भी बैंको को इम्पैलन्ड किया जा रहा है ।
जिसके तहत कैनरा बैंक, इंडियन बैंक, युनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा पंजाब ग्रामीण बैंक से प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राही स्कीम का लाभ लेने के लिए इच्छुक ड्राईवर का अमृतसर ऑटो रिक्शा ड्राईवर कोर्परेटिव सोसायटी का सदस्य होना जरूरी है । वहीं ई-ऑटो लेने के लिए इच्छुक ड्राईवर के पास आधार कार्ड या वोटर कार्ड, ऑटो की आर.सी, ड्राईविंग लाईसेंस और ऑटो रिक्शा ड्राईवर कोर्परेटिव सोसायटी का मैंबर स्लिप होना जरूरी है ।
इन दस्तावेजों को लेकर ड्राईवर इम्पैलन्ड कंपनीयों महिंद्रा और पियाजियो की डीलरशिप पर जाकर अपनी अर्जी दे सकता है । उन्होंने कहा कि राही प्रोजेक्ट से ना सिर्फ शहर का वातावरण साफ होगा, वहीं पर ई-ऑटो से रिक्शा ड्राईवरों की कमाई में भी बढ़ोत्तरी होगी। क्योंकि मौजूदा डीजल के मुल्य पर ऑटो को चलाने की कीमत प्रति कि.मी 4 से 5 रूपए है, वहीं ई-ऑटो में यह लगभग 0.68 पैसे प्रति कि.मी है।
राही प्रोजेक्ट के तहत ऑटो रिक्शा ड्राईवरों के परिवार की महिलाओं के लिए मुफ्त में स्किल डेव्लेपमेंट कोर्स भी करवाए जा रहे हैं । जिसके तहत कटिंग एंड टेलरिंग, ब्युटी पार्लर, कम्पयूटर ओपरेटर व फूड एंड फ्रूट प्रेजरवेशन जैसे कोर्स ऑल इंडिया वूमन कान्फ्रैंस की बस स्टैंड के पास स्थित शाखा से किए जा सकते हैं ।