5 Dariya News

राष्ट्र ध्वज तिरंगा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक : विपिन परमार

पालमपुर से धर्मशाला तक आयोजित की गई महातिरंगा यात्रा

5 Dariya News

धर्मशाला, पालमपुर 07-Oct-2022

राष्ट्र ध्वज तिरंगा भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता का प्रतीक है। सभी नागरिकों को राष्ट्र ध्वज का मान और सम्मान करना चाहिए। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने शुक्रवार को धर्मशाला के कचहरी में तिरंगा महायात्रा के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर 1025 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को जिला प्रशासन को भी सौंपा गया। 

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान भी देश भर में चलाया गया था जिसमें सभी देशवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विपिन परमार ने कहा कि पूरे विश्व में भारत के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का गौरव भी बढ़ा है।

इससे पहले महा तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पालमपुर में भारत माता की पूजा अर्चना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार तिरंगा महा यात्रा में मलां में तथा धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया डाढ़ से शामिल हुए। पालमपुर की समाजसेवी संस्थाओं भारतीय जन सेवा संस्थान, श्री गीता विद्यापीठ, इंसाफ संस्था तथा ओम मंगलम संस्था ने प्रमुख भूमिका का निर्वहन किया है। 

महा तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक आशीष बुटेल, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा खुली जीप में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। महा तिरंगा यात्रा में समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त हजारों लोग शामिल हुए और पालमपुर से धर्मशाला तक सड़क के किनारे तिरंगे के सम्मान में स्कूलों के बच्चें, युवक मंडल, महिला मंडल, व्यापार मंडल, आम जनमानस तथा जनप्रतिनिधि मानव श्रृंखला के रूप में खड़े रहे।

इस अवसर पर शांता कुमार ने चारों समाजसेवी संस्थाओं को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए बधाई दें उन्होंने कहा की तिरंगा देश देश के आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले लोगों की याद हमें दिलाता है तिरंगा भारतवर्ष के मान सम्मान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि समाजिक संस्थाओं द्वारा राष्ट्रहित के इस पुनीत कार्य में सभी दलों को  आमंत्रित करना सराहनीय कदम है।  

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई ने  कहा थी कि  पार्टियों और दलों की दीवारें छोटी हैं और राष्ट्र का मंदिर सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा कि  देश और राष्ट्रहित के कार्यों में  सभी को एक साथ मिलकर चलना चाहिये। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक  एवं इंसाफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा,  प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर  अनीश नाग, पार्षद सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र राणा, समाज सेवी संस्था भारतीय जन सेवा संस्था के अध्यक्ष अनिल गौड़ श्री गीता पीठ के अध्यक्ष जितेश गुरु ओम मंगलम संस्था से गोपेश शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।