5 Dariya News

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान Rahul Gandhi ने बांधा मां Sonia Gandhi के जूते का फीता, वायरल हुआ वीडियो

5 Dariya News

मांड्या (कर्नाटक) 06-Oct-2022

कर्नाटक के मांड्या जिले में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का अपनी मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोनिया गांधी आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई, यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा आज मांड्या जिले के बेलूर क्रॉस से निकाली गई। इस दौरान सोनिया गांधी पदयात्रा में भाग लेने के लिए अपनी गाड़ी से नीचे उतरी, तो राहुल गांधी ने देखा कि सोनिया गांधी के जूते का फीता ठीक से नहीं बंधा है। 

उसके बाद उन्होंने खुद अपनी मां के जूते का फीता बांधा। कर्नाटक कांग्रेस ने तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। कांग्रेस ने कहा, जो अपनी मां का सम्मान करते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, वह ही मातृभूमि का सम्मान करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, सोनिया गांधी के हर कदम में ²ढ़ता है, विश्वास है, धैर्य है, प्रतिबद्धता है, स्पष्टता है, त्याग है, स्नेह है, सहानुभूति है, मातृत्व की मिठास है और देश के प्रति असीम प्रेम है। 

इससे पहले लंबे समय तक सोनिया गांधी अस्वस्थ होने की वजह से चुनावी कार्य्रक्रमों से दूरी बनाई हुई थी। आज सोनिया गांधी राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुइर्ं। इससे पहले राहुल गांधी ने केरल के अलप्पुला जिले में एक छोटी बच्ची को उसके जूते ठीक से पहनने में मदद की थी। 

तब भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उनकी विनम्रता की सराहना की गई थी। कर्नाटक में भारी बारिश के बीच राहुल गांधी के भाषण की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।