5 Dariya News

एंडुजार को हराकर Novak Djokovic तेल अवीव के क्वार्टरफाइनल में

5 Dariya News

तेल अवीव 30-Sep-2022

88 बार के टूर लेवल विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्पेन के पाब्लो एंडुजार को गुरूवार रात को 6-0, 6-3 से हराकर तेल अवीव वाटरगन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। दो महीने तक टेनिस से दूर रहने के बावजूद जोकोविच ने मैच को निपटाने में ज्यादा समय नहीं लगाया। 

इस साल जोकोविच ने किसी मैच में सबसे कम गेम गंवाए हैं। जोकोविच ने मैच में चार बार एंडुजार की सर्विस तोड़ी और उन्हें एक भी ब्रेक अंक का सामना नहीं करना पड़ा। सर्बियाई खिलाड़ी ने एक घंटे 27 मिनट में मैच जीत लिया। 

उनका अगला मुकाबला कनाडा के वासेक पोसपिसिल से होगा जिन्होंने क्वालीफायर इजरायल के एडेन लेशम को 6-3, 6-2 से पराजित किया। फ्ऱांस के आर्थर रिंडरकनेक ने तीसरी सीड डिएगो श्वाट्र्जमैन के खिलाफ 6-3, 2-6, 7-6(7) से जीत हासिल कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने यह संघर्षपूर्ण मुकाबला दो घंटे 38 मिनट में जीता। रिंडरकनेक का अगला मुकाबला रोमन सैफुलिन से होगा।