5 Dariya News

Amit Shah ने लता मंगेशकर और भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

5 Dariya News

नई दिल्ली 28-Sep-2022

देश की 2 बड़ी हस्तियां स्वर कोकिला कहे जानी वाली लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह की आज बुधवार को जयंती है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों को श्रंद्धाजलि देते हुए नमन किया।अमित शाह ने भगत सिंह के बारे में ट्वीट कर कहा कि भारत की स्वाधीनता और सुनहरे कल के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन बलिदान कर देने वाले अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनके चरणों में नमन करता हूं।

देशभक्ति, साहस व राष्ट्र समर्पण की मिसाल उनका जीवन युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्र हित सर्वोपरि की प्रेरणा देता रहेगा।वहीं दूसरी तरफ लता मंगेशकर की जयंती पर अमित शाह ने लिखा कि सादगी व सौम्यता की प्रतीक भारत रत्न लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत परम्परा को विश्वपटल पर और समृद्ध किया। 

उनकी अप्रतिम वाणी ने हर दिल को छुआ। संगीत और राष्ट्रप्रेम को समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। लता दीदी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।