हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल
5 Dariya News
कुल्लू 26-Sep-2022
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क दुर्घटना में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पर्यटक, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से आए थे। वे एक टेंपो में सवार थे, जो रविवार रात जालोरी र्दे के पास सड़क से फिसल कर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया।
अधिकांश घायलों को राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर कुल्लू शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दोनों हादसों के शिकार लोगों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।