5 Dariya News

Afghanistan के बदख्शां प्रांत में विस्फोट में 1 की मौत, 3 घायल

5 Dariya News

फैजाबाद (अफगानिस्तान ) 26-Sep-2022

अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी सूचना और संस्कृति विभाग के प्रांतीय प्रमुख कारी माजुदीन अहमदी ने दी है। 

विस्फोट शाम चार बजे फैजाबाद नगर पालिका के सामने हुआ। इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारी ने रविवार को कहा कि स्थानीय समयानुसार, एक नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अहमदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

किसी भी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं इसके अलावा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद के बाहर हुए भीषण विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।