5 Dariya News

खेडां वतन पंजाब दीयाँ 2022 : विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाए गतके के जोहर

5 Dariya News

कपूरथला 20-Sep-2022

खेडां वतन पंजाब दीयाँ 2022 के तहत गुरुद्वारा गुरसर साहिब सैफलाबाद में गतके की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लड़कियों और लड़कों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।इस अवसर पर राज्यसभा मैंबर बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, बाबा लीडर सिंह गुरुद्वारा गुरसर साहिब सैफलाबाद ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढाया ।

जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग में फ्री स्टिक श्रेणी मे पहले स्थान हरमनदीप कौर, दूसरा स्थान सिमरनजीत कौर और तीसरा स्थान रजनी ने हासिल किया। सिंगल स्टिक वर्ग में नवनीत कौर ने पहला, अरशप्रीत कौर ने दूसरा और सुखमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह अंडर-21 आयु वर्ग के सिंगल स्टिक वर्ग में अकविंदर कौर ने पहला, किरणदीप कौर ने दूसरा और सिमरनजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 आयु वर्ग में फ्री स्टिक प्रतियोगिता में रजनदीप कौर ने पहला और जसलीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लडकों के अंडर 17 आयु वर्ग  में राजबीर सिंह ने पहला, जसकरण सिंह को दूसरा, गगनदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में सिंगल स्टिक में पहला स्थान रामपाल सिंह, दूसरा स्थान दलजीत सिंह व तीसरा स्थान हरमनजोत सिंह को प्राप्त हुआ।

अंडर 21 आयु वर्ग में सिंगल स्टिक वर्ग में हरमनजीत सिंह ने पहला, गुरप्रीत सिंह ने दूसरा और प्रभजोत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। अडंर -21 आयु वर्ग में फ्री स्टिक प्रतियोगिता में पहला स्थान अनमोलप्रीत सिंह, दूसरा स्थान गुरप्रीत सिंह और तीसरा स्थान जसप्रीत सिंह को मिला।

21 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में सिंगल स्टिक प्रतियोगिता में परविंदर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदीप सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।इसके अलावा अंडर-14 में हरनूरप्रीत कौर ने पहला, गुरनूर कौर ने दूसरा और सुखमनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर 17 आयु वर्ग में हरमनदीप कौर ने पहला, रजनी ने दूसरा और सिमरनजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंडोर 21 में अकविंदर कौर, दूसरे स्थान पर किरणदीप कौर और तीसरे स्थान पर जसलीन कौर ने पहला स्थान हासिल किया।अंडर 14 लडकों  में मनवीर सिंह ने प्रथम, कर्मनजीत सिंह ने दूसरा व जसराज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

अंडर 17 में पहला स्थान अरमानदीप सिंह ने, दूसरा स्थान जसकरण सिंह ने और तीसरा स्थान गगनदीप सिंह ने जीता।अडंर 21 आयु वर्ग में राहुल ने पहला, गुरपाल सिंह ने दूसरा और जोबनप्रीत सिंह व परविंदर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।