5 Dariya News

यूपी : 8 साल की मासूम से Rape, आरोपी गिरफ्तार

5 Dariya News

लखनऊ 20-Sep-2022

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के एक मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे एक शख्स ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 24 वर्षीय विनोद के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गुडंबा पुलिस ने मामले पर एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा, "दुष्कर्म के दो दिन बाद बच्चे ने अपने निजी अंगों में दर्द की शिकायत की। माता-पिता उसे एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने माता-पिता को बताया गया कि बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया है। 

परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।"बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।