5 Dariya News

भारत को दुनिया के नक्शे पर लाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई : Anil Kapoor

5 Dariya News

मुंबई 17-Sep-2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। अनिल कपूर ने ट्विटर पर पीएम मोदी के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में अभिनेता नेता के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं।

A very Happy Birthday to the man who has put India on the world map in a way we could never have imagined...the harbinger of acche din, the leader of our proud nation. May you live long and stay healthy! 🙏 @narendramodi pic.twitter.com/8Mp2BJxsUu

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 17, 2022

इसके बाद उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "उस व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जिसने भारत को दुनिया के नक्शे पर इस तरह रखा है, जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।"अनिल ने कहा : "अच्छे दिनों के अग्रदूत, हमारे गौरवशाली राष्ट्र के नेता। आप लंबे समय तक जीवित रहें और स्वस्थ रहें!"