मुंबई इंडियंस के प्रमुख कोच होंगे Mark Boucher
5 Dariya News
मुंबई 16-Sep-2022
मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और दुनिया भर में अपनी विकेटकीपिंग के लिए प्रसिद्ध मार्क बाउचर को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आईपीएल 2023 से प्रभावी होगी।
मार्क बाउचर का विकेटकीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार करियर रहा है। एक विकेटकीपर के तौर पर, टेस्ट में उनके नाम सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड है। रिटायरमेंट के बाद वे दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी 'टाइटन्स' के कोच के रूप में काम कर रहे थे।
उनके कोच रहते टीम ने पांच घरेलू खिताब जीते। 2019 में दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर को प्रमुख कोच बनाया, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 एकदिवसीय मैचों और 23 टी 20 मैचों में जीत हासिल की।
Presenting आपले नवीन Head Coach - 𝐌𝐀𝐑𝐊 𝐁𝐎𝐔𝐂𝐇𝐄𝐑 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 16, 2022
Paltan, drop a 🙌 to welcome the 🇿🇦 legend to our #OneFamily 👏#DilKholKe #MumbaiIndians @markb46 @OfficialCSA pic.twitter.com/S6zarGJmNM
आकाश एम. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने कहा, "मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और एक कोच के रूप में उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं, मार्क एमआई के ब्रांड और विरासत को आगे बढ़ाएंगे।"
मार्क बाउचर, प्रमुख कोच, मुंबई इंडियंस ने कहा, "मुंबई इंडियंस के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुंबई इंडियंस की उपलब्धियों ने इसे दुनिया भर के खेलों में, एक सफल फ्रेंचाइजी की तरह स्थापित कर दिया है।
मैं आने वाली हर चुनौती के लिए तैयार हूं। मुंबई इंडियंस, नेतृत्व और खिलाड़ियों की एक मजबूत यूनिट है और मैं इस यूनिट में अपना योददान देने को तैयार हूं।"