5 Dariya News

Lucknow में बारिश के कारण दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत

5 Dariya News

लखनऊ 16-Sep-2022

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारी बारिश के चलते दिलकुशा के पीछे वाली कॉलोनी की दीवार ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस कमिश्नर के जनसंपर्क अधिकारी के बताया कि राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। 

जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं बचाव को तेजी देने के लिए दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है। दो दिन से हो रही भारी बारिश के बाद शहर में हर ओर जल भराव है। लखनऊ के डीएम ने बताया कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। 

Latest visual from Dilkusha area where nine including women & children were killed after collapse of their house walls.#Lucknow #Lucknowrain ☔⛈️🌧️ pic.twitter.com/BspYBmwZFp

— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) September 16, 2022

इसी दौरान रात में यह दीवार गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आर्मी के राहत दल ने मौके से शव निकाले और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कैंट स्थित दिलकुशा में दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार के गिरने से हुई। 

दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों को खतरे के बाहर बताया गया है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।