5 Dariya News

UP में बहनों के दोहरे हत्याकांड मामले में 6 गिरफ्तार

5 Dariya News

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) 15-Sep-2022

लखीमपुर खीरी में दलित बहनों से बलात्कार और हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह लड़कियों में से एक से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया, तो उसने और उसके दोस्तों ने लड़कियों का अपहरण कर लिया, बलात्कार किया और उनकी हत्या कर उनके शवों को पेड़ पर लटका दिया। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने कहा कि मुख्य आरोपी ने यह भी कबूल किया है कि उसने अपराध करने से पहले लड़कियों को अपने दोस्तों को दिखाया था। बच्चियों के परिवार वालों ने उन आरोपियों की भी पहचान कर ली है, जिन्होंने बुधवार दोपहर बाइक से बच्चियों को उनके घर से अगवा किया था। 

एसपी ने कहा कि आरोपी पर पोक्सो एक्ट समेत आईपीसी के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।