5 Dariya News

Myanmar में यात्री बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, कई घायल

5 Dariya News

यांगून 15-Sep-2022

मध्य म्यांमार के मांडले क्षेत्र के क्युकपाडाउंग कस्बे में तीन वाहनों की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने शिन्हुआ को यह जानकारी दी है। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम की है।पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।