5 Dariya News

जल्दी विकेट हासिल न करना हार का बड़ा कारण रहा: Amy Jones

5 Dariya News

डर्बी 14-Sep-2022

इंग्लैंड की कार्यवाहक कप्तान एमी जोंस ने भारत से दूसरा टी20 आठ विकेट से हारने के बाद कहा कि उनकी टीम शुरूआत में गेंद से कोई फायदा नहीं उठा पायी और उन्होंने भारत की शानदार बल्लेबाजी को जीत का श्रेय दिया। 

पहला टी20 मैच डरहम में नौ विकेट से आसानी से जीतने के बाद इंग्लैंड को दूसरे मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 142 रन बनाये जबकि भारत ने दो विकेट पर 146 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 

जोंस ने कहा, "खराब शुरूआत के बाद कैंपी (फ्ऱेया कैंप) और माया (बूशर) ने हमें अच्छे स्कोर तक पहुंचाने के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। कैंप शानदार खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें इस सीजन गेंद और बल्ले से शानदार करते देखा है। 

दबाव वाली परिस्थिति में उन्हें अर्धशतक लगाते देख बहुत अच्छा लगा। एक बार जब हमें शुरूआती विकेट नहीं मिला तो यह कठिन होने ही वाला था। उन्होंने कहा, "भारत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, उनके पास कुछ शानदार खिलाड़ी हैं। 

स्मृति मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक बनाया।"सीरीज में 1-1 की बराबरी के बाद निर्णायक मुकाबला गुरूवार को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।