5 Dariya News

Hayley Matthews न्यूजीलैंड के खिलाफ वेस्ट इंडीज की महिला टीम की कप्तानी करेंगी

5 Dariya News

सेंट जोन्स (एंटीगा) 13-Sep-2022

वेस्ट इंडीज की नव नियुक्त कप्तान हैली मैथ्यूज न्यूजीलैंड के खिलाफ 16-22 सितम्बर तक तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्ट इंडीज टीम की कप्तानी करेंगी। ये मैच सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जाएंगे।

वेस्ट इंडीज टीम का चयन हाल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है । टीम में अनुभवी विकेटकीपर नताशा मैक्लीन की वापसी हुई है। 17 सदस्यीय टीम को सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले घटाकर 13 किया जाएगा। 

तीन वनडे मैच 16, 18 और 22 सितम्बर को खेले जाएंगे जबकि पांच टी 20 मैच 25, 28 सितम्बर और 1, 4 और 6 अक्टूबर को खेले जाएंगे।