5 Dariya News

केरल : ओवरटेक के चलते खाई में गिरी बस, 1 की मौत, कई घायल

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम 12-Sep-2022

केरल के इडुक्की जिले में सोमवार को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के खाई में गिरने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान संजीव (33) के रूप में हुई है। 

घायलों में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का इलाज थोडुपुझा के एक निजी मेडिकल कॉलेज और सरकारी तालुक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, एनार्नाकुलम से मुन्नार जा रही बस एक अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान बस का टायर फट गया और वह खाई में जा गिरी। हालांकि, बस एक पेड़ से टकराकर गहरी खाई में जाने से बच गई।