5 Dariya News

Germany में गोलीबारी में 1 की मौत, 1 घायल

5 Dariya News

जर्मनी 12-Sep-2022

पश्चिमी जर्मनी के ऑफेनबाख एम मेन में रविवार शाम को हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार रात करीब 8:18 बजे (स्थानीय समय अनुसार) की है। 

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणपूर्व हेस्से के पुलिस मुख्यालय के एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शहर के डाउनटाउन में गोलीबारी की घटा हुई, जो ऑफेनबैक एम मेन में स्थित है। इस घटना में एक की मौत और एक अन्य घायल हो गया। संदिग्ध अपराधी फरार है। पुलिस ने कहा कि अपराधी की एक पुलिस हेलीकॉप्टर के साथ बड़े पैमाने पर तलाशी चल रही है।