5 Dariya News

लाल चंद कटारूचक्क की हाजिऱी में बलदेव सिंह ने पनग्रेन के चेयरमैन का पद संभाला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Sep-2022

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क की हाजिऱी में आज स्थानीय सैक्टर-39 के अनाज भवन में श्री बलदेव सिंह ने पनग्रेन के चेयरमैन का पद संभाल लिया।  इस मौके पर उन्होंने आम आदमी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान और श्री लाल चंद कटारूचक्क का तहे दिल से धन्यवाद किया। 

बलदेव सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह इन नेताओं की तरफ से उन पर प्रकट किए गए भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।इस मौके पर श्री लाल चंद कटारूचक्क ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा मतदान के दौरान यह वादा किया गया था कि राज्य में ईमानदार, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले नेताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा और पनग्रेन के चेयरमैन के तौर पर एक ईमानदार नेता श्री बलदेव सिंह की नियुक्ति भी इसी सोच का हिस्सा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जो गारंटियां देने का वादा चुनावों के दौरान किया गया था, वह वादा राज्य सरकार द्वारा पूरा करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच पर सरकार हर हाल में पहरा देगी और इसी के अंतर्गत भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब का सृजन किया जाएगा।