5 Dariya News

रूस विकासशील देशों को पोटाश उर्वरक मुफ्त में देने को तैयार : Vladimir Putin

5 Dariya News

मास्को 10-Sep-2022

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस विकासशील देशों को अपने पोटाश उर्वरक दान करने के लिए तैयार है। पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद की एक नियमित बैठक में कहा, "हमारे निर्माता, मुख्य रूप से पोटाश उर्वरकों के उत्पादक, उन विकासशील देशों को मुफ्त में देने के लिए तैयार हैं, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है।"

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्रेमलिन के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ने कहा कि वह चाहते हैं कि रूसी विदेश मंत्रालय इस मुद्दे पर भी काम करे। पुतिन ने कहा कि प्रतिबंधों के कारण यूरोपीय बंदरगाहों में बड़ी मात्रा में रूसी उर्वरक जमा हो गए हैं। 

राष्ट्रपति के अनुसार, रूस ने मई से अगस्त तक अन्य देशों को 70 लाख टन उर्वरकों की आपूर्ति की, जिनमें से लगभग आधे एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों को दिए गए।