5 Dariya News

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जोश व उत्साह के साथ समाप्त हुए ब्लाक स्तरीय मुकाबले

12 से 22 सितंबर तक होंगे जिला स्तरीय मुकाबले

5 Dariya News

होशियारपुर 07-Sep-2022

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के ब्लाक स्तरीय दूसरे चरण के मुकाबले आज जोश व उत्साह के साथ संपन्न हुए। इस तरह होशियारपुर के सभी 10 ब्लाक कवर कर लिए गए हैं और अब 12 सितंबर से 22 सितंबर तक जिला स्तरीय व 10 से 21 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय मुकाबले करवाए जाएंगे।

जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि होशियारपुर ब्लाक-1 के खेल मुकाबलों में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में सुरिंदरपाल शर्मा पहले व गुरदीप सिंह दूसरे स्थान पर आए।  400 मीटर रेस में उदेश कुमार पहले व गुरदीप सिंह दूसरे स्थान पर आए। लांग जंप में सुरिंदरपाल शर्मा पहले व सुरिंदर सिंह दूसरे स्थान पर आए। 800 मीटर दौड़ में उदेश कुमार पहले व सुरिंदर सिंह दूसरे स्थान पर आए।  

41-50 आयु वर्ग की 400 मीटर रेस में दलवीर सिंह विजयी रहे। लांग जंप में संजीव कुमार पहले, गुरजीत सिंह दूसरे व गुरशरण सिंह  भट्टी तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस में दलवीर सिंह पहले, हरदीप सिंह दूसरे व संजीव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में अमृता पहले, नताशा दूसरे व गुरलीन कौर तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में रानी पहले, गुडिय़ा दूसरे व अंकिता तीसरे स्थान पर रही। 

लांग जंप में प्रियंका पहले, गुडिय़ा कुमारी दूसरे व रिंपी तीसरे स्थान  पर रही। 800 मीटर रेस में अंबिका पहले, मंजोत कौर दूसरे व महक तीसरे स्थान पर रही।  अंडर-17 लडक़ों की 800 मीटर रेस में अरुण कैंथवार पहले, सचिन दूसरे व नवजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में अर्शदीप सिंह पहले, मोहित दूसरे व जसप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 21-40 आयु वर्ग पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में सुखदेव सिंह पहले, नरिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 

लांग जंप में मनजिंदर सिंह विजयी रहे। 200 मीटर दौड़ में विजय पहले, मनजिंदर सिंह दूसरे व हरजाप सिंह तीसरे स्थान पर रहे।अंडर-14 लांग जंप लडक़ों में टिंकू पहले, सोनू कुमार दूसरे व सुधांशु तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सुंधाशु पहले, रेमाली दूसरे व आर्यन अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 लड़कियों की लांग जंप में गुरनूर पहले, रंजना दूसरे व सिमरन कौर तीसरे स्थान पर रही। 

200 मीटर दौड़ में रंजना पहले, अंजली दूसरे व लखविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 लड़कियों के वालीबाल मुकाबले में विद्या मंदिर पहले व भीखोवाल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 वालीबाल लडक़ों में भीखोवाल पहले व एस.डी. कालेज दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वालीबाल लड़कियों में भीखोवाल विजयी रहा। 

अंडर-17 लडक़ों में श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल पंडोरी खजूर पहले व जी.एम.ए सिटी पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 वालीबाल लडक़ों में श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल पंडोरी खजूर पहले व भीखोवाल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 वालीबाल लड़कियों में विद्या मंदिर विजयी रहा।