5 Dariya News

उत्तरी Brazil में नाव डूबने से 14 लोगों की मौत, 26 लापता

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 09-Sep-2022

ब्राजील के उत्तरी पारा राज्य की राजधानी बेलेम शहर के पास गुरुवार सुबह एक नाव के डूबने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 26 लापता हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नाव माराजो द्वीप पर कैमारा और बेलेम के बीच थी, सौदाडे बीच पर आते ही नाव अचानक डूबने लगी। 

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने शवों को निकालने और लापता पीड़ितों का पता लगाने के लिए गोताखोरों, नौ नावों और एक हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्कयू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।