5 Dariya News

Jordan में सामने आया पहला मंकीपॉक्स का मामला

5 Dariya News

अम्मान 09-Sep-2022

जॉर्डन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य में पहले मंकीपॉक्स मामले की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मकंीपॉक्स के मरीज ने हाल ही में कई यूरोपीय देशों की यात्रा की थी और 20 अगस्त को जॉर्डन लौटा था। 

फिलहाल, मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज का स्वास्थ्य ठीक है। उसका घर पर ही इलाज चल रहा है। उसमें 25 अगस्त को बुखार, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द और सूजन लिम्फ नोड्स जैसे लक्षण दिखाई देने लगे थे। 

मंत्रालय ने कहा कि मरीज के साथ संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है, ताकि वह एहतियात रूप से सावधानी बरत सकें।