रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में खेलेंगे Harbhajan Singh
5 Dariya News
नई दिल्ली 08-Sep-2022
हाल ही में घोषित रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भारत, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड के दिग्गज शिरकत करेंगे। भारत के लिए खेलने वाले दिग्गजों में सचिन तेंदुलकर हैं, जो भारतीय टीम के कप्तान हैं।
अन्य में युवराज सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान शामिल हैं। लीग ने हरभजन सिंह को शामिल करने की घोषणा की। आईपीएल में खेलने के बाद एक टूर्नामेंट में अपनी पहली उपस्थिति में, हरभजन सिंह ने कहा, "सड़क सुरक्षा वह कारण है जिसके लिए मैं खेल रहा हूं और मैं इसके प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं।
मैं सचिन, युवराज, इरफान पठान और टीम में अन्य के साथ खेलने के लिए उत्सुक हूं।"आरएसडब्ल्यूएस को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित किया जाता है।