5 Dariya News

अंतरराष्ट्रीय संबंध व्यवस्था में अपरिहार्य ढांचागत सुधार हुआ है: Vladimir Putin

5 Dariya News

बीजिंग 08-Sep-2022

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 7 सितंबर को पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में बताया कि अंतरराष्ट्रीय संबंध व्यवस्था में अपरिहार्य ढांचागत सुधार हुआ है। वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीति में अमेरिका का नेतृत्वकारी स्थान गिर रहा है, जबकि विश्व में जीवंत शक्ति और भविष्य संपन्न देशों व क्षेत्रों की भूमिका बड़े हद तक बढ़ गयी है। 

पुतिन ने बताया कि पश्चिमी देश सिर्फ उन के लिए अनुकूल पुरानी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन पश्चिमी देश अकसर अपने से बनाये गये नियमों का उल्लंघन करते हैं। अमेरिका के अनुरोध के तहत पश्चिमी देश अपनी जनता की जीवन गुणवत्ता तथा सामाजिक व आर्थिक स्थिरता की अनदेखी कर दूसरे देश पर प्रतिबंध लगाते हैं। 

ऐसी कार्रवाई वास्तव में अपना बलिदान देकर वैश्विक मामलों में अमेरिका के स्थान की सुरक्षा करती है। घरेलू आर्थिक स्थिति की चर्चा में पुतिन ने बताया कि रूस की आम आर्थिक स्थिति स्थिर हो चुकी है और विदेशी मुद्रा व वित्तीय बाजार स्थिर है। पर यूरोपीय देशों से जुड़े कुछ उद्यम कठिनाई का सामना कर रहे हैं ।