5 Dariya News

Bhopal में गणेश उत्सव देखने गए बच्चे की करंट लगने से मौत

5 Dariya News

भोपाल 07-Sep-2022

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव देखने निकले सात वर्षीय मोहित कुमार को बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 29 नेहरू नगर के कार्यालय के पीछे गणेश उत्सव चल रहा था, जहां सात वर्षीय मोहित बेसुध हालत में मिला। 

उसे लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए मगर तब तक मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के खंभे से अथिर्ंग का तार निकला है और उसी से करंट लग गया और उस बच्चे की मौत हो गई। बताया गया है कि मोहित कक्षा चौथी का छात्र था और अपने परिवार में इकलौता बेटा था। 

उसके पिता अपना निजी काम करते हैं तो मां घरेलू महिला है। वह झांकी देखने निकला था और जिस स्थान पर गणेश प्रतिमा रखी गई है उसके पार्क के द्वार पर बिजली का खंभा भी है जहां आशंका इस बात की है कि अथिर्ंग का तार होने से बच्चे को करंट लग गया।