5 Dariya News

केरल : पति ने धातु के दीये से वार कर पत्नी की हत्या की

5 Dariya News

थिरुवनंतपुरम 06-Sep-2022

केरल के वर्कला से एक घटना सामने आई है जिसमें, एक व्यक्ति ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी पर धातु के दीये से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, अनीश और निकिता की शादी जुलाई में हुई थी और दो हफ्ते पहले हनीमून ट्रिप से लौटे थे। 

वे राज्य की राजधानी से करीब 45 किलोमीटर दूर वर्कला में ठहरे थे। मंगलवार की तड़के झगड़ा होने और चीखने की आवाज पर परिजन जाग गए। उन्होंने निकिता को खून से लथपथ देख उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध के मकसद का पता लगाया जा रहा है।