5 Dariya News

उपराज्यपाल श्रीनगर में उदासिन आचार्य भगवान श्री चंद्रजी महाराज की 528वीं जयंती समारोह में शामिल हुए

5 Dariya News

श्रीनगर 04-Sep-2022

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज श्रीनगर में उदासिन आचार्य भगवान श्री चंद्रजी महाराज की 528वीं जयंती समारोह में शामिल हुए।उपराज्यपाल ने आचार्य भगवान श्री चंद्रजी महाराज मंदिर में मत्था टेका और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी की प्रार्थना की।उपराज्यपाल ने कहा कि हमें सदाचारी जीवन जीने और समाज के कल्याण हेतु खुद को समर्पित करने के लिए भगवान श्री चंद्रजी महाराज के उच्च आदर्शों और शिक्षाओं का पालन करना चाहिए।

उपराज्यपाल ने आचार्य महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में किए जाने वाले औपचारिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया।इस अवसर पर, महंत स्वामी प्रेम विवेकानंद उदासिन, स्वामी अमृत दास, सचिव श्री चंद्र चिनार बड़ा अखाड़ा उदासिन ट्रस्ट और उदासिन ट्रस्ट के सदस्य, साधू संत, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सदस्य श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड डीसी रैना, संभागीय आयुक्त कश्मीर पांडुरंग के. पोल, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, उपायुक्त श्रीनगर मोहम्मद एजाज भी समारोह में शामिल हुए।