5 Dariya News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे चंडीगढ़

प्रदेश कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत उत्सव का माहौल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 03-Sep-2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर आज चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पहुंचे। 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी तैयारियां शुरू की जा चुकी है इसी संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा  देश भर में 120 दिवसीय चकरी प्रवास  कार्यक्रम किये जा रहे है। जगत प्रकाश नड्डा इसी कड़ी में एक दिवसीय प्रवास पर चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम में पहुंचे ।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया । नड्डा के स्वागत में ढोल नगाड़े बजाए गए,  पुष्प वर्षा की गई व भांगड़ा नाच गानों के साथ उन्हें कार्यालय में लाया गया।  

इस अवसर पर पूरा माहौल जगत प्रकाश नड्डा जिंदाबाद ,भाजपा जिंदाबाद, जय श्री राम , स्वागत है भाई स्वागत है नड्डा जी का स्वागत है, के नारों से गूंज उठा। कार्यालय पहुंचकर नड्डा ने जनप्रतिनिधियों - सांसद एवं पार्षदों के साथ बैठक की व फीडबैक लिया। उन्होंने शहर की प्रशासनिक स्थिति के बारे में जानकारी ली । 

इस अवसर पर सांसद किरण खेर व मेयर  सरबजीत कौर ढिल्लों  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया । तत्पश्चात सभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा सभी प्रदेश पदाधिकारियों से मंडल जिलों में प्रवास करने का निर्देश दिए।

पार्टी के कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए मन्त्र दिए।

उन्होंने कहा कि लोगो मे पार्टी के लिए लोगो का समर्पण पैदा करना है। लोग भाषण से नही कामो से जुड़ते है। उन्होंने पार्टी में कार्यो में तेजी लाने के लिए चिंतन शिविर लगाने का भी निर्देश दिया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया के पार्टी के हित मे  सही उपयोग करने का पाठ भी पढ़ाया। तत्पश्चात बूथ  सशक्तिकरण के कार्यकर्ताओं की  बैठक ली व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया । 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही जीता जा सकता है । यह केवल भारतीय जनता पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है, कोई भी सामान्य कार्यकर्ता ऊंचे से ऊंचे पद पर पहुंच सकता है ।  

2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले देश में अराजकता का माहौल था लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश में बहुत बड़े बदलाव हुए हैं  बड़े बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए गए है। लोग सरकार के कार्यों से खुश है तथा जनता 2024 में फिर से भाजपा को आशीर्वाद देगी, केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी । 

देश का हित केवल भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है । भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र हित के बारे में सोचती है । राष्ट्रवाद की इस मुहिम में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान होता है इसलिए सभी कार्यकर्ता देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाने के लिए अभी से जुट जाएं।  कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों के बारे में बताएं।

 इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया तथा पार्टी  द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी । इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं चंडीगढ़ पंजाब व उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम,प्रदेश संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलू , पूर्व सांसद सत्यपाल जैन,  प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर तथा मेयर सरबजीत कौर सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी,  पार्षद , जिला- मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री तथा शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ता मौजूद रहे।