5 Dariya News

बेलन ब्रिगेड का रामदेव के खिलाफ मोर्चा

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना 26-Apr-2014

बेलन ब्रिगेड पंजाब मे बाबा रामदेव को भगवा चोला त्याग कर सक्रिया सियासत मे आने की नसीहत दी है। बेलन ब्रिगेड की अध्य्क्ष अनिता शर्मा ने रामदेव के दलित बच्चियों ,लड़कियों का अपमान करने वाले ब्यान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है। कि भगवादारी  सभी को एक नजर से देख्ते है। लकिन रामदेव और उसकी हिमायती मोदी की पार्टी महिलाओ ,लड़कियों ,बच्चियों के बारे मे कितनी गंदी सोच रख्ते है। ये हिन्दोस्तान के लिए कितनी शर्मकी बात है। रामदेव ने शुक्रवार को लखनऊ मे बयान दिया था। की कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी दलितों के घरो मे हनीमून मनाते है। क्या दलित महिलाओ ,लड़कियों ,बच्चियों अपनी इज्जत आबरू अमीरो पर न्योछावर  करती है।  रामदेव और मोदी की पार्टी को ये बताना होगा ! मोदी की पार्टी रामदेव के एक गंदे बयान पर खामोश क्यो है। ये भी देश की जनता जानना चाहती है।  लुधियाना मे कथित योग गुरु रामदेव उरफ राम किशन यादव के खिलाफ एक हंगामी मीटिंग के बाद अनीता शर्मा ने मीडिया के माध्यम से ये सवाल खड़ा किया है ! 

कि रामदेव को माफ़ी नही दी जाएगी क्योकि उसने हिन्दोस्तान कि आधी आबादी का अपमान किया है। अगर रामदेव ये बयान देंगे कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। तो अब भगवादारियो  को ये समझ लेना होगा ओर याद भी रखना होगा कि मीडिया पढ़े लिखो कि जुबान है। न की आसा राम और आठवी तक पढ़े राम किशन यादव ,कलयुगी योग गुरु उरफ रामदेव की तरह नालायक है। अनीता शर्मा का कहना है। की वो महिलाओ,लड़कियों ,बच्चियों के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगी ! इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यो न देनी पड़े ,रामदेव और मोदी जैसे लोगो की बदौलत ही जनता बच्चियों को पैदा नही करना चाहती और कोख मे पल रही बच्चियों की भ्रूण हत्या हो रही है।