5 Dariya News

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा उद्यमी महिलाओं का सम्मान

महिलाओं को अधिक से अधिक आगे आने और देश का नाम रौशन करने का दिया संदेश

5 Dariya News

चंडीगढ़ 01-Sep-2022

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज होटल विंडहैम, मोहाली में करवाए ’द इंसपायरिंग पिलरस’, सैलीब्रेटिंग वूमैन अचीवमैंटस समारोह में उद्यमी महिलाओं का सम्मान किया। समागम को संबोधन करते हुये डाक्टर बलजीत कौर ने कहा कि समाज महिलाओं बिना अधूरा है। इस समागम का मकसद मौजूदा समय में अलग-अलग क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं में हिम्मत और उत्साह पैदा करना है। 

यह समागम सभी कामकाजी/ घरेलू काम करने वाली महिलाओं की अनसुनी कहानियों को इस समागम में नामज़द करने और अपने आप को समर्थ बनाने के लिए न्योता दिया गया।उन्होंने कहा कि आज का युग पुरुष प्रधान युग नहीं रहा बल्कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। आज के युग में हर महिला चाहे वह घर या बाहर हो, कोई भी काम कर रही है। उनकी तरफ से किया जा रहा हर काम बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि आज का युग महिलाओं के लिए सभी दिशाओं में विकास करने के मौके हैं।

 उन्होंने महिलाओं को हिम्मत देते हुये कहा कि हमारे पंजाब की महिलाओं में हर तरह का टेलेंट है। हर महिला डाक्टर, बन सकती है, वकील बन सकती है इंजीनियर बन सकती है जो चाहे बन सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक से अधिक आगे आएं और समाज में अपना नाम रौशन करें। इस मौके पर प्रोग्राम के अंत में उनकी तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया गया। समागम के दौरान विधायक हलका अमृतसर (पूर्वी) से जीवन जोत कौर, हलका लुधियाना ( दक्षिणी) से विधायक राजिन्दर पाल कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।