5 Dariya News

पंजाब में जब बच्चा पैदा होता है तो अपने सिर पर कर कर्ज का टोकरा लेकर जन्म लेता है : गजेंद्र शेखावत

भाजपा के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री केंद्रीय शेखावत ने बुधवार को मोहाली में जगह-जगह कार्यकर्ताओं तथा लोगों के साथ की बैठकें

5 Dariya News

मोहाली 31-Aug-2022

पंजाब में आज के समय में जब कोई बच्चा पैदा होता है, तो वह जन्म से ही अपने सर पर कर्ज का टोकरा लेकर आता है। अब तक की सरकारों ने पंजाब में ऐसे हाल बना दिए हैं, कि पंजाब के सिर पर हजारों करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ा हुआ है। वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार ने कुछ महीनों में ही इस कर्ज को और ज्यादा बढ़ा दिया है। यह बात भाजपा के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को मोहाली के सेक्टर 71 स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। 

गजेंद्र शेखावत को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा द्वारा श्री आनंदपुर साहब हलके से इंचार्ज नियुक्त किया है। इसलिए अब शेखावत द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर श्री आनंदपुर साहिब हलके में चुनाव तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। 30 अगस्त को शेखावत द्वारा खरड़ विधानसभा हलके मैं अपने कार्यकर्ताओं तथा अन्य आम लोगों के साथ मेल-मिलाप किया गया। वहीं 31 अगस्त को शेखावत सुबह से लेकर रात तक मोहाली में अपने कार्यकर्ताओं तथा लोगों के साथ बैठकर करने में जुटे रहे। 

इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को लोगो तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के स्टेट कार्यकारी सदस्य संजीव वशिष्ट, स्टेट महामंत्री डाॅ. सुभाष शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी, रमन सैली, रमेश वर्मा तथा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

5 महीने में आम आदमी पार्टी के लिए गांवों में हो गई नो एंट्री

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोगों ने विशाल बहुमत से जिताया और उनकी सरकार बनाई। लेकिन आम आदमी पार्टी की सच्चाई लोगों के सामने पांच महीनों में ही आ गई है। उन्होंने कहा कि जहां गांवों के लोग आम आदमी पार्टी के नेताओं केा फूल मालाएं तथा सिरोपे डालते थे अब उन्होंने ही अपने गांवों में आम आदमी पार्टी के नो एंट्री के बोर्ड तक लगा दिए हैं।

 इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने संगरूर की जो लोक सभा की सीट छोड़ी थी कुछ ही महीनों बाद उसी सीट पर पार्टी की दुरगति हुई और बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। इससे यह साफ है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का असली चहरा लोगों के सामने आ चुका है।

बलौंगी में कार्यकर्ता के साथ दोपहर को खाया खाना

सुबह मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद शेखावत द्वारा स्लम एरिया पड़ने वाले बलौंगी में जाकर अपने कार्यकर्ता के साथ दोपहर को खाना खाया और वहां पर भी रहने वाले लोगों तक केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाया गया। उसके बाद दोपहर को सोहाना के एक प्राइवेट कॉलेज में मोदी-20 की बुक रीलिज की गई। वहीं शेखावत की ओर से शाम को गांव सनेटा में पहुंच कर किसान पंचायत की गई। 

जहां उन्होंने किसानों की मुशकिलें सुनी और उन्हें हल करवाने का आश्वासन दिया। जबकि रात को एयरपोर्ट रोड पर स्थित एक होटल में मोहाली के सभी इंडस्ट्रिलिस्ट्स के साथ इंडस्ट्रीज के विस्तार के लिए विचार-विमर्श किया गया। साथ ही इंडस्ट्रिलिस्ट्स को आने वाली समस्याओं को भी हल करने का आश्वासन दिया।