5 Dariya News

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे से मार्नस लाबुशेन को हटाया

5 Dariya News

टाउन्सविले (क्वींसलैंड) 27-Aug-2022

ऑस्ट्रेलिया के सफेद बॉल कप्तान आरोन फिंच ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले पहले वनडे के लिए एकदिवसीय टीम में बदलाव का संकेत देते हुए बताया कि करिश्माई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम से हटा दिया गया है क्योंकि टीम आलराउंडरों के साथ उतर रही है। 

क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार पहले वनडे के लिए प्लेइंग एकादश में विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को नंबर चार पर उतारा जाएगा जबकि स्टीवन स्मिथ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे और मिशेल मार्श नंबर तीन से छह नंबर पर बल्लेबाजी करने जाएंगे। 

फिंच ने कहा कि लाबुशेन को बाहर करना नए ढांचे का संकेत है जो वे 'टेस्ट' करना चाहते हैं। कप्तान ने कहा कि लाबुशेन को बाहर करने के पीछे कारण स्पष्ट है कि हम आलराउंडर से सुसज्जित टीम के साथ उतर रहे हैं।

फिंच ने कहा, "दो तेज गेंदबाजों के साथ (लेग-स्पिनर एडम) जम्पा और कैमरून ग्रीन चौथे विशुद्ध गेंदबाज के रूप में उतरेंगे। हम (मिचेल)मार्श, (मार्कस)स्टोइनिस, (ग्लेन)मैक्सवेल का पांचवें गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल करेंगे। 

जम्पा अपने बच्चे के जन्म के बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं जबकि स्मिथ और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को विश्राम दिया गया है। फिंच ने कहा कि इस बदलाव का मुख्य लक्ष्य बल्लेबाजी लाइन अप को और गहराई देना है। 

जिम्बाब्वे 2014 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे खेल रहा है। जिम्बाब्वे की टीम में भी उसके कई मुख्य खिलाड़ी क्रैग इरविन, ओपनिंग गेंदबाज टेंडई चतारा और स्पिनर वेलिंग्टन मस्कादजा चोटों से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं।