यूपी: Moradabad में वेडिंग वेन्यू पर लगी आग, पांच की मौत
5 Dariya News
मुरादाबाद 26-Aug-2022
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की रात शहर के एक वेडिंग वेन्यू में आग लग गई।जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।
घटना के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने आग से सात लोगों को बचाने में मदद की।बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी।