5 Dariya News

कॉमेडियन Raju Srivastav की हालत स्थिर

5 Dariya News

नई दिल्ली 25-Aug-2022

दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। श्रीवास्तव को 10 अगस्त को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

दरअसल वह जिम में वर्कआउट के दौरान गिर गए थे। उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने कहा, "मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं।"उन्होंने आगे लोगों से सोशल मीडिया पर उनके आधिकारिक अकाउंट और एम्स के बयान पर भरोसा करने की अपील की। 

अंतरा श्रीवास्तव ने कहा, "केवल एम्स और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के बयान पर ही विश्वास करें। किसी और पर कोई विश्वास न करें। एम्स में डॉक्टर और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रही है। 

हम आभारी हैं उनके और उनके सभी शुभचिंतकों के"। इस बीच एम्स के सूत्र ने यह भी कहा कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह वेंटिलेटर पर ही हैं।