Vijay Deverakonda 18 साल की उम्र तक महिलाओं से डरते थे
5 Dariya News
मुंबई 25-Aug-2022
अभिनेता विजय देवरकोंडा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि वह महिलाओं से डरते थे। वह उन्हें देख भी नहीं सकते थे और न ही उनसे बात कर सकते थे। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में जब देवरकोंडा से अपने बारे में दो सच और एक झूठ बोलने को कहा गया तो उन्होंने कहा, "मैं लगभग 18 साल की उम्र तक महिलाओं से बेहद डरता था।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास किसी महिला की आंख में देखने या बातचीत करने की हिम्मत नहीं थी। तो यह एक सच्चाई है।""चूंकि मैं लड़कों के बोर्डिग स्कूल में पला-बढ़ा हूं, मुझे लगा कि महिलाएं एक अलग प्रजाति की तरह हैं।
वे एक विदेशी प्रजाति की तरह लग रही थीं। और आप सभी बहुत सुंदर हैं, इसलिए यह कठिन है।"'लिगर' हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में बनी है, यह फिल्म 25 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।