5 Dariya News

बोनी कपूर और खुशी कपूर 'खाखरा' व 'पोहा' लेकर Priyanka Chopra से मिलने पहुंचे

5 Dariya News

मुंबई 25-Aug-2022

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, विदेश में रहने वाले किसी भी अन्य भारतीय की तरह घर के भोजन को याद करती हैं और उनका ताजा सोशल मीडिया पोस्ट इसका सबूत है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी अमेरिका में प्रियंका से मिलने गए। 

पिता-पुत्री ने अभिनेत्री को 'नमकीन, 'पोहा' और 'खाकरा' जैसे भारतीय स्नैक्स दिए। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'घर के स्वाद' के लिए कृतज्ञता प्रकट की और कहा कि इसके लिए वह तरस रही थीं। उन्होंने लिखा, "घर के स्वाद के लिए बोनी कपूर और खुशी कपूर को धन्यवाद!"पॉप गायक निक जोनास की पत्नी प्रियंका ने 2015 में 'क्वांटिको' के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की। 

थ्रिलर श्रृंखला 2018 में तीन सत्रों के बाद रद्द कर दी गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका, जिन्हें आखिरी बार पर्दे पर 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में देखा गया था, अगली बार रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित श्रृंखला 'सिटाडेल' में दिखाई देंगी। 

इसके साथ ही वह 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।