Karnataka : क्रूजर और लॉरी की टक्कर में 9 की मौत
5 Dariya News
तुमकुरु (कर्नाटक) 25-Aug-2022
कर्नाटक के तुमकुरु में गुरुवार तड़के एक क्रूजर ने लॉरी को टक्कर मार दी, जिसमें 9 मजदूरों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों का तुमकुरु जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा शिरा शहर के पास बलेनहल्ली गेट के पास हुआ, जब मजदूर काम के लिए बेंगलुरु जा रहे थे। उनके क्रूजर ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, तो इस दौरान वह एक लॉरी से जा टकराया।तीन महिलाओं, चार पुरुषों और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है