खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सेफ़्टी एक्ट पर होगी कड़ी कार्रवाई
फूड सेफ्टी विंग ने दूध के सैंपल लिए
5 Dariya News
कपूरथला 22-Aug-2022
सहायक कमिश्नर फ़ूड डा. हरजोतपाल सिंह के नेतृत्व में फ़ूड सेफ़्टी अधिकारी मुकल गिल ने फगवाड़ा और उसके आसपास की डेयरियों और दुकानों से दूध के नमूने एकत्र किए।सहायक फ़ूड कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कपूरथला की खाद्य सुरक्षा विंग टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकल गिल द्वारा आज फगवाड़ा और आसपास की डेयरियों और दुकानों से 5 नमूने एकत्र किए गए है।
डा हरजोत पाल सिंह ने कहा कि अगर कोई दुकानदार दूध में सूखा दूध या रिफाइड आदि मिलाता हुआ पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलावट करने पर क़ैद भी हो सकता है। एफएसओ मुकल गिल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा विंग द्वारा खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग भविष्य में भी जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलावट रहित खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।