5 Dariya News

Jammu में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो की मौत, 5 घायल

5 Dariya News

जम्मू 22-Aug-2022

जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू शहर में सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी ने दो महिलाओं को कुचल कर मार डाला और पांच लोगों को घायल कर दिया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है और घटना में मामला दर्ज कर लिया है।अधिक जानकारी का इंतजार है।