5 Dariya News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हो रही तेज बारिश में चक्की नदी में रेलवे पुल का एक हिस्सा गिरा

5 Dariya News

कांगड़ा 20-Aug-2022

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की पुल का तीन में से एक खंभा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद आज गिर गया। राज्य में भारी बारिश जारी है। चक्की नदी पर बने रेलवे पुल का एक हिस्सा बारिश के बीच गिर गया।

धर्मशाला में भी आज बादल फटा। जिससे इलाके में भूस्खलन हुआ। राज्य के मंडी जिले में आज तड़के अचानक बाढ़ आ गई। जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस गया। जिसमें निवासी फंस गए और सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा। 

इस घटना से जिले के बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामथाच कुल पांच इलाके प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के चलते कांगड़ा और कुल्लू और मंडी जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 

स्थानीय लोगों पर्यटकों को खराब मौसम में नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।