5 Dariya News

हरदेव सिंह आसी ने जिला लोक संपर्क अधिकारी के तौर पर पद्भार संभाला

5 Dariya News

होशियारपुर 18-Aug-2022

हरदेव सिंह आसी ने आज जिला लोक संपर्क अधिकारी होशियारपुर के तौर पर पद्भार संभाल लिया है। इससे पहले वे पटियाला में जिला लोक संपर्क अधिकारी तैनात थे। 2011 बैच के लोक संपर्क अधिकारी हरदेव आसी इससे पहले शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, बठिंडा व जालंधर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

होशियारपुर में बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी पद्भार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से पंजाब सरकार की जन कल्याण नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार के अलावा स्टाफ सदस्यों विजय कुमार, सूरज मोहन, शकील, रणदीप कुमार, कमलजीत सिंह व शमा रानी ने नवनियुक्त लोक संपर्क अधिकारी का स्वागत किया।