5 Dariya News

UP में किसान और उसका बेटा खेतों में मृत पाए गए

5 Dariya News

संत कबीर नगर 18-Aug-2022

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में गुरुवार सुबह एक किसान और उसके 14 वर्षीय बेटे की उनके खेतों में हत्या कर दी गई। किसी नुकीली चीज से दोनों का गला काट दिया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों बुधवार की रात अपने खेतों में पानी भरने गए थे और गुरुवार सुबह तक जब वे नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने गए तो उन्हें खेतों में मृत पाया। 

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।